2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकता कपूर ने अपने 49वें जन्मदिन पर किए वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन

एकता कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया।

2 min read
Google source verification
Ekta Kapoor

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की क्रिएटिव हेड एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें मंदिर के परिसर में सफेद रंग के सूट में देखा जा सकता है। बर्थडे गर्ल का चॉकलेट केक काटते हुए एक फोटो भी है।

करीना कपूर ने किया विश

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एकता के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। करीना ने एकता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक नोट भी लिखा। ‘एक्ट्रेस ने लिखा, जन्मदिन मुबारक बॉस... सॉलिड, लविंग और निडर... हमेशा ढेर सारा प्यार’। साथ ही एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने एकता के साथ एक वीडियो शेयर किया और कहा, 'आपकी मुस्कुराहट और खुशी की कामना करती हूं। आप हमेशा स्वस्थ रहें, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं... आप जैसी हैं वैसी ही खास हैं'।

हर साल करती हैं तिरुपति मंदिर के दर्शन

कंटेंट क्वीन एकता कपूर लगभग हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर जाती हैं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता के साथ एक प्यार भरी तस्वीर शेयर की। मौनी ने लिखा, 'उस महिला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जिसे मैंने हमेशा प्यार किया है। भगवान आपको वह सब प्रदान करें जो आप चाहती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी प्यारी एकता मैम, लव यू'।

एकता को क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कुसुम, कभी सौतन कभी सहेली, क्या हादसा क्या हकीकत, किस देश में है मेरा दिल, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे कई मशहूर शो बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्तमान में प्रसारित होने वाले शो भाग्य लक्ष्मी, परिणीति, कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य लव सेक्स और धोखा 2 का भी निर्माण किया है।

49 साल की एकता कपूर आज भी सिंगल हैं। उन्होंने अब तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। इसके बावजूद एकता एक बच्चे की मां है। एकता ने सरोगेसी की मदद से 2019 में ही अपने बेटे का वेलकम किया था। वह एक बेहतरीन बेटी होने के साथ एक शानदार मां भी हैं।