1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब जीनत अमान के साथ सोना चाहते अभिषेक बच्चन, पापा की हीरोइन से हो गया था प्यार !

एक चैट शो में अभिषेक बच्चन ने यह खुलासा किया था कि उनकी फर्स्ट लव कोई और नहीं, बल्कि सेंसेशनल जीनत अमान थीं। अभिषेक जब बच्चे थे तो जीनत अमान के खूब दीवाने थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 4 Feb 2022, 7:44 PM IST

zeenat_aman__1.jpg

जीनत अमान अपने दौर की एक खूबसूरत और हसीन बॉलीवुड कलाकार थी। वो हीरोइन जिसने हिंदी फिल्मों की नायिका की छवि बदल दी थी। वो मॉडर्न थी, खुले विचारों की थी और फिल्मी पर्दे पर जमकर एक्सपोज करती थी। उनके सिल्की बालों का हर कोई दीवाना था। फिर चाहें वो कोई आज के ज़माने का हो या फ़िर 70 के जमाने का। जी हां ये जीनत अमान की खूबसूरती ही थी कि अभिषेक बच्चन भी उनके दीवाने रहें हैं। मालूम हो कि जिस जमाने में जीनत अपने करियर के शीर्ष पर थी। उस दौरान भले ही अभिषेक बच्चन उम्र में काफी छोटे थे, लेकिन जीनत अमान की ख़ुमारी उनके सिर चढ़कर बोलती थी और इसका खुलासा उन्होंने कई बार किया।

दरहसल अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की फिल्म "महान" की शूटिंग करीब करीब पूरी हो चुकी थी । अंतिम शेड्यूल की शूटिंग नेपाल के काठमांडू में चल रही थी। स्कूल की छुटिट्यों के दौरान अभिषेक पापा की फिल्म महान की शूटिंग देखने काठमांडू गए थे। शूटिंग के दौरान बच्चन परिवार भी वहां पहुंच गया। उस वक्त अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन महज 5 साल के थे। यहां शूटिंग के दौरान सेट पर जीनत अमान से उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। और वह पूरे वक्त जीनत के साथ खेलते रहते थे।

यह भी पढ़ें- जैकी दा का बड़ा दावा- बोले सलमान तो मेरे कपड़े और जूते संभालते थे, मैंने ही दिलाया उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक

इतना ही नहीं मालूम हो कि उस समय अभिषेक ने बताया था कि एक दिन जब जीनत अमान डिनर करने के बाद अपने रूम की ओर जाने लगी तभी 5 साल के क्यूट से अभि‍षेक बच्चन जानना चाहते थे कि वह किसके साथ सोएंगी? ऐसे में जब उन्हें पता चला कि जीनत अमान अकेले ही सोने वाली हैं। तो अभिषेक यह सुनकर काफी हैरान हुए। अभि‍षेक ने जीनत से मासूमियत के साथ पूछा, 'क्या मैं आपके साथ सो सकता हूं?', जीनत ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'थोड़े बड़े हो जाओ फिर।'

आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि 5 साल की उम्र में अभि्षेक बच्चन शादी करना चाहते थे और शादी के लिए उनकी पसंद थी पापा की हीरोइन जीनत अमान। पापा की हीरोईन पर नन्हें अभिषेक का दिल आ गया था। नन्हें से के अभिषेक 28 साल की जीनत के प्यार में पड़ गए थे। आज भी अभिषेक कहते हैं कि उनका पहला प्यार जीनत अमान ही थी। प्यार नाम की चीज से उनका परिचय कराया जीनत अमान ने ही कराया था ।

यह भी पढ़ें- सारा अली खान के द्वारा की गई स्पॉट गर्ल के साथ ऐसी हरकत पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह किया ट्रोल