1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारा अली खान के द्वारा की गई स्पॉट गर्ल के साथ ऐसी हरकत पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह किया ट्रोल

बॅालीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में हैं। जहां पर सारा अली खान बिकिनी में ऐसी हरकत करते हुए नजर आ रही हैं जिसके कारण उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 4 Feb 2022, 5:08 PM IST

सारा अली खान के द्वार की गई स्पॉट गर्ल के साथ ऐसी हरकत पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह किया ट्रोल

सारा अली खान के द्वार की गई स्पॉट गर्ल के साथ ऐसी हरकत पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान उन स्टार्स किड्स में से हैं जिन्होंने बेहद ही कम वक्त में इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। सारा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनको अक्सर पब्लिक प्लेस पर मीडिया के साथ काफी अच्छे से बात करते देखा जाता है। यही वजह है कि वह हर किसी की चहेती हैं। मगर इसी बीच उनकी एक ऐसी वीडियो ने सबको हैरान कर दिया जिसे देखकर सब हैरान हो गए हैं।

एक्ट्रेस सारा अली खान कैमरे के सामने भले ही सीरियस हो जाती है, लेकिन असल जिंदगी में काफी चंचल और काफी ज्यादा शैतान हैं। और इस बात का सबूत उन्होंने इस वीडियो में दे दिया है। सारा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

एक्ट्रेस को एक्टिंग के साथ-साथ वीडियो ब्लॉगिंग का भी खूब शौक है। इंस्टाग्राम पर अक्सर उनके ब्लॉग वायरल होते रहते हैं। सारा अली खान जितना काम पर ध्यान देती हैं, उनता ही ध्यान अपनी फिजिकल एक्टिविटी और मौज-मस्ती पर भी देती हैं। इसी तरह उन्होंने मस्ती में एक प्रैंक करने की सोची, मगर उनका ये प्रैंक लोगों को पसंद नहीं आया।


जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं, सारा अपनी स्पॉट गर्ल के साथ स्विमिंग पूल के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा अली खान ने सफेद रंग की बिकिनी पहन रखी है। वहीं सारा पहले तो अपनी स्पॉट गर्ल के साथ पोज देती हैं और फिर अचानक ही कुछ ही सेकंड के अंदर वो स्पॉट गर्ल को स्वीमिंगपूल के पानी में धक्का भी मार देती हैं।सारा की इस हरकत से स्पॉट गर्ल काफी घबरा जाती है। स्पॉट गर्ल को धक्का मारने के बाद खुद सारा अली खान भी पानी में कूद जाती हैं।

यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर दूसरी बार करने जा रहे हैं शादी, जानिए इस बार कौन बनेगीं उनकी दुल्हन


सोशल मीडिया पर सारा की इस हरकत पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है। सारा अली खान का यह प्रैंक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हीं पर उल्टा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि यह प्रैंक नहीं बदतमीजी है।

यह भी पढ़ें:'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' को जालिदार कपड़ों में देख भड़के लोग, कहा, 'कपड़े पूरे पहना करो, नहीं तो...'