
'देवों के देव महादेव' शो को दर्शक आज भी बहुत पसंद करते हैं। और इस शो के किरदार निभाने वाले किरदारों को दर्शक देवी-देवताओं के रुप में देखने के बाद उनकी छवी भी वैसी ही अपने मन में बना लेते हैं। मगर कभी-कभी किरदारों को इन केरेक्टर्स को निभाने के बाद अपनी रियल जिंदगी को भी दर्शकों के अनुरुप न ढाल पाने के बाद कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहने का मतलब है दर्शक इन किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स को उसी रूप में देखने के आदि हो जाते हैं, और अगर एक्टर्स के पर्शनल लाइफ उन्हें नहीं भाते तो भड़क जाते हैं।
हाल ही में शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती के रोल से दर्शको का दिल जीतने वाली पूजा बनर्जी को काफी फेम मिला है। तो वहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज को शेयर करने के बाद सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती नजर आती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने हाल ही में एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं। इन फोटोड में वो काफी बोल्ड दिखाई दीं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस फोटो से उन्हें कई लोगो ने हार्ट और फायर वाली इमोंजी कमेंट कर उनकी तारीफ भी की।
यह भी पढ़ें: राखी सावंत से रहना बचकर, वरना वो कर सकती हैं 500 करोड़ की मानहानि का केस
दरअसल इस पोस्ट में पूजा ने फ्लोरेंस ग्रीन कलर की जालीदार बिकनी पहनी हुई है, और इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश चश्मा लगाया हुआ है। पूजा ने इस पोस्ट में अपनी दो फोटो शेयर की है, पहली फोटो में उन्होंने खड़े होकर पोज दिया है, तो दूसरी में वह पूल के पास लेटे नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद उनके ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने कमेंट कर के लिखा, 'तुम्हे पार्वती मां का रोल किसने दिया था, पहले उसे ढूंढ के मारना चाहिए, अगर उसे पता था तुम ऐसी हो तो...शर्म तो है नहीं तुम लोगों को...।'
तो एक ने कमेंट किया, 'आप बहुत सुंदर है इसमें कोई दो राय नही है। आप स्वतंत्र है कोई भी वस्त्र पहनने के लिए लेकिन जिस आध्यात्मिक किरदार को आपने निभाया है दर्शक आपको उसी धार्मिक दृष्टिकोण से देखते है। ऐसे में आपका दायित्व और भी ज़्यादा हो जाता है कि इस प्रकार की फ़ोटो उस सोशल मीडिया पर ना डाले जो आपके दर्शकों से जुड़ा हो। जिस प्रकार श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जी और सीता जी का किरदार निभाने वाली अदाकारा दीपिका चिखालिया जी हमेशा सादे वस्त्रों में दर्शकों से मिलते है।'
तो वहीं एक यूजर ने कहा, 'कहने के लिए तो मैं बस एक साधारण सा ही यूजर हूं और मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं इतना ही निवेदन करना चाहता हूं कि आप भारत की संस्कृति को ठेस ना पहुंचाएं क्योंकि आप जो ऐसी पिक डालती है जिससे लोगों को सिर्फ कमेंट करना आता है और वह उद्देश्य नहीं समझ में आता जो जो कभी माता पार्वती का रोल निभाकर माता पार्वती की ही निंदा कर दे देखने पर निंदा ही महसूस होती है'।
एक ने तो उन्हें सलाह दी, 'कपड़े पूरे पहना करो, नहीं तो पोस्ट मत किया करो'। धार्मिक किरदार निभाने वाले पूजा बनर्जी की ऐसी तस्वीरें कई फैन्स को पसंद नहीं आ रही है और खूब खरी खोटी भी सुना रहे हैं।
कमेंट सेक्शन को देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है कि लोग पूजा बनर्जी से बहुत नाराज हो गए हैं। उनके ऐसे पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आ रहे, और उन्हें लोग इस रूप में देखकर गुस्सा कर रहे हैं। पूजा स्क्रीन पर भले ही बेहद सिंपल दिखती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड हैं। और उनके इस बोल्ड रूप को दर्शक पचा नहीं पा रहे हैं। और इस वजह से लोगों के ऐसे कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। लेकिन दर्शकों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए की एक्ट्रस की भी अपनी पर्सन लाइफ होती है, वो अपनी जिंदगी किसी रूप में भी जीएं, इससे लोगों को फर्क नहीं पड़ाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:मां बनने के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो
Published on:
4 Feb 2022, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.