1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राखी सावंत से रहना बचकर, वरना वो कर सकती हैं 500 करोड़ की मानहानि का केस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस राखी सावंत को यूं हू नहीं 'ड्रामाी क्वीन' कहा जाता, वो जहां भी जाती हैं माहौल बना देती हैं। बुधवार के दिन उन्होने शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद फोटोग्राफर्स को जम कर पोज दिए, जिसके बाद ऐसा कुछ हुआ की उन्होंने फोटोग्राफर्स को धमकी दे डाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 4 Feb 2022, 12:36 PM IST

राखी सावंत से रहिएगा बचकर, वरना वो कर सकती हैं 500 करोड़ की मानहानि का केस

राखी सावंत से रहिएगा बचकर, वरना वो कर सकती हैं 500 करोड़ की मानहानि का केस

'बिग बॉस 15' में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया। वो शो के फिनाले से पहले ही बिग बॉस के घर से बाहर हो गई थीं, लेकिन अब भी वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया गै जिसमें वो पैपराडी को चेतावनी देती नजर आ रही हैं।

दरअसल, हुआ यूं कि राखी सावंत बुधवार को शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद सड़क पर पैपराजी के लिए जमकर पोज देकर फोटोज क्लिक करवा रही थीं। उनके साथ कश्मीरा शाह भी नजर आईं। कश्मीरा ने राखी की तारीफ करते हुए पैपराजी को कहा कि 'राखी ने बिग बॉस में कमाल कर दिया। उन्होंने हमें बहुत एंटरटेन किया। एक बात मान लो कि अगर मैं और राखी बिग बॉस में जाएंगी तो झगडे़ंगी ही क्योंकि राखी और मेरी सोच एक जैसी है।' इसी वीडियो में ही राखी फोटोग्राफर को पोज देती नजर आईं।

राखी फोटोग्राफरस के लिए तरह-तरहन के पोज दे रह थी, इस फोटोग्राफी के दौरान राखी ने ब्लू डेनिम कॉर्सेट टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आईं। ऊपर से राखी ने ब्लू डेनिम जैकेट कैरी की हुई थी। वह कैमरे के सामने जैकेट उतारकर पोज देने लगती हैं तो एक फोटोग्राफर बोलता है, आज तो आपके सामने नोरा भी फेल है। जिसका तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'लेकिन मैं नोरा से प्यार करती हूं।' इसके बाद राखी सावंत जाने लगती हैं तो फोटोग्राफर्स उन्हें और फोटो खिंचवाने के लिए रिक्वेस्ट करते हैं। लेकिन चलते हुए राखी फोटोग्राफरस को हटो-हटो कहने लगती है क्योंकि उन्होंने उन्हें शॉट लेने के लिए घेर लिया था। जिसके बाद वो उन फोटोग्राफर से कहती हैं, 'अगर किसी ने मुझे छुआ, तो मैं 500 करोड़ का मानहानि का दावा करूंगी।'

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बेच दिया अपना घर !


आपको बता दें, राखी बहुत ही बेबाक हैं और अपनी बात रखने से जरा भी नहीं हिचकिचातीं। राखी सावंत रियलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा थीं। उनके पति रितेश सिंह ने भी टीवी की दुनिया में अपनी शुरुआत की क्योंकि यह पहली बार था जब उनकी पहचान दुनिया के सामने आई थी। राखी बिग बॉस के पहले सीजन की प्रतियोगी भी रही हैं और फिर बिग बॉस सीजन 14 और 15 में एक चैलेंडर और फाइनलिस्ट के रूप में दिखाई दी।

यह भी पढ़ें:मां बनने के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो