1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन ने बेच दिया अपना घर !

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। हाल ही में अक्षय कुमार ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था। अब खबर है कि अमिताभ बच्चन ने अपना दिल्ली वाला 42 साल पुराना बंगला बेच दिया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 3 Feb 2022, 7:02 PM IST

अमिताभ बच्चन ने बेच दिया अपना घर !

अमिताभ बच्चन ने बेच दिया अपना घर !

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने साउथ दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित अपने घर 'सोपान' को बेच दिया है। बिग बी ने इस घर को 23 करोड़ रुपये में बेचा है। इस घर में बिग बी के माता-पिता तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन रहा करते थे। इस प्रोपर्टी को नेजोन ग्रुप की कंपनी के सीईओ अवनी बदर ने खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस संपत्ति को खरीदने वाले अवनी बदर बच्चन परिवार को 35 सालों से जानते थे।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अवनी बदर पिछले 35 साल से अमिताभ बच्चन की फैमिली के करीबी रहे हैं। रिपोर्ट की मानें अमिताभ बच्चन की दिल्ली में स्थित यह प्रॉपर्टी 418.05 स्क्वॉयर मीटर में विस्तृत है। पिछले साल 7 दिसंबर को बदेर ने अपने नाम इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया।

अपने घर 'सोपान' का जिक्र अमिताभ बच्चन ने अपने बलॉग में कई बार किया है जो कि उनकी मां तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड था। दिल्ली स्थित इस डबल स्टोरी घर की बात करें तो इससे बिग बी को काफी लगाव था। इस पुराने घर से अमिताभ बच्चन की कई यादे जुड़ी थीं। ये बच्चन परिवार का पहला घर था। वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि जब हरिवंश राय बच्चन यहां रहते थे तब वो इस बंगले में कविता सेशन रखते थे। हालांकि, मुंबई में रहने के लिहाज से दिल्ली वाले घर की देख-रेख करना मुश्किल हो रहा होगा। जिस वजह से उन्होंने इस घर को बेचने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: पति हर्ष लिंबाचिया ने भारती सिंह से कहा- 'पिट जाएगी', जानिए ऐसा क्या हुआ


अवनी बदर ने मीडिया को बताते हुए कहा, 'चूंकि यह बिल्डिंग पुरानी है इसलिए हमारी योजना है कि हम अपनी जरूरतों के मुताबिक इसे नए सिरे से बनाएंगे। हम इस क्षेत्र में कई वर्षों से रह रहे हैं और एक अतिरिक्त संपत्ति की तलाश में थे। जब यह प्रस्ताव आया, तो हमने हां कह दी और तुरंत इस घर को खरीद लिया।'

आपको बता दें कि बिग बी मुंबई में 'जलसा' बंगले में रहते हैं जो जुहू में स्थित है। उनके मुंबई में जलसा के अलावा 4 और बंगले भी हैं। उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। 70 के दशक के आखिर में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' लिया था।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइंस डे पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नहीं रहेंगे साथ, सलमान खान हैं इसकी वजह! जानिए क्या है पूरी बात


उनका तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका और उनकी फिल्म कंपनी सरस्वती पिक्चर्स का दफ्तर है। इसे बिग बी ने 20004 में खरीदा था। वह अक्सर अपने दामाद अगस्त्स्य नंदा के साथ यहां पर नजर आते हैं। और उनके चौथो बंगले का नाम 'वत्स' है। बात करे पांचवे कि तो उत्तर प्रदेश में भी उनके पास घर है जिसे अब एजुकेशनल ट्रस्ट में बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को चेताया, अगर प्यार में दिया धोखा तो वो क्या करेंगी उन्होंने बताया