1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति हर्ष लिंबाचिया ने भारती सिंह से कहा- ‘पिट जाएगी’, जानिए ऐसा क्या हुआ

भारती सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं, उनका पांचवा महीना चल रहा है। हो सकता है अप्रैल के महीने में ये खुशखबरी सुनने को मिले। इन दिनों वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ 'हुनरबाज' शो को होस्ट कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 3 Feb 2022, 5:39 PM IST

पति हर्ष लिंबाचिया ने भारती सिंह से कहा- 'पिट जाएगी', जानिए ऐसा क्या हुआ

पति हर्ष लिंबाचिया ने भारती सिंह से कहा- 'पिट जाएगी', जानिए ऐसा क्या हुआ

सबको हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। और उनके पति हर्ष लिंबाचिया उनका ध्यान रख रहे हैं। इन दिनों ये कपल 'हुनरबाज: देश की शान' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं, और मस्ती करते भी देखे जा रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं कॉमेडियन भारती सिंह बहुत चुलबुली हैं और अपनी इन्हीं चुलबुली हरकतों से भी लोगों को हंसाती रहती हैं। मगर उनकी ये चुलबुली हरकत उनपर भारी पड़ने वाली थी।

दरअसल हुआ ये कि भारती सेट पर मस्ती कर रहीं थी, इसी दौरान वो गिरते-गिरते बची। उनका ऐसी हालत में गिरना उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती था। इसी लिए उनके पति हर्ष ने उन्हें डांट दिया। सोशल मीडिया पर उनके डांटने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें भारती ने कहा, 'आज मुझे हर्ष ने डांटा क्योंकि में गिरने लगी थी'। तभी हर्ष भारती से कहते हैं, 'पिट जाएगी। नेक्सट टाइम ऐसे घूमी-फिरी इधर-उधर। ऐसा सब नहीं चलेगा। बैठो चुपचाप।'

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को चेताया, अगर प्यार में दिया धोखा तो वो क्या करेंगी उन्होंने बताया


हर्ष के इस कन्सर्न पर भारती उन्हें गाल पर किस भी करते दिखीं। और हर्ष की बात भी सही है, अगर मस्ती करते वक्त कुछ गलत हो गया तो उन पर और उनके बच्चे पर असर पड़ सकता है। साथ ही आपको बताते चलें, भारती सिंह ने हुनरबाज के पहले एपिसोड में इस हालात में काम करने को लेकर कहा था कि वह एक प्रेग्नेंट वर्किंग वुमन को लेकर लोगों की सोच में बदलाव लाना चाहती हैं। उन्होंने कहा था 'मैं तुम्हारी और इंडिया की जितनी मम्मियां हैं, सबकी सोच बदलूंगी। मैं बनूंगी इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर।' भारती ने ये बात कह कर महिलाओं को जागरुक करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने ट्विटर पर रजनीकांत को पछाड़ा, फैंस बोले - 'ये तो सच में फ्लावर से फायर हो गया हीरो हमारा'