2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजेश खन्ना के बाद अब इस स्टार पर बनने जा रही है बायोपिक

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड चल रहा है। आए दिन किसी न किसी के उपर बायोपिक बन रही है। पॉलिटिक्स, स्पोर्टस के क्षेत्र में रही हस्तियों के ऊपर बायोपिक तो बन ही रही थीं, मगर अब फिल्मी सितारों पर भी बायोपिक बनाई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Jan 2022, 6:18 PM IST

राजेश खन्ना के बाद अब इस स्टार पर बनने जा रही है बायोपिक

राजेश खन्ना के बाद अब इस स्टार पर बनने जा रही है बायोपिक

बीते कुछ समय से हिंदी सिनेमा में बायोपिक फिल्मों पर काफी ध्यान दिया जा रहा हैं। साथ ही दर्शक भी बायोपिक फिल्मों को भी काफी पसंद कर रहें हैं। हालांकि बायोपिक फ़िल्में बनाना कोई आसान टास्क नहीं है। किसी की जिंदगी पर बायोपिक बनाने का मतलब होता है सबसे बड़ा रिस्क लेना। बायोपिक बनाने का मतलब है फिल्म में पूरा रिर्सच और अगर कुछ भी छूटा तो पूरी फिल्म, मेहनत पैसा सब पानी में चला जाता है। हाल ही के वर्षो में हिंदी सिनेमा में कई बायोपिक फ़िल्में रिलीज हुई जिन्हे दर्शकों ने और क्रिटिक्स ने खूब सराहा। अभी हाल ही मे खबर आइ थी कि भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बायोपिक जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस बायोपिक को फराह खान डायरेक्ट करने जा रही हैं।

अब इसके बाद एक और फिल्मी हस्ती का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। और वो हैं मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड एक्टर नीलकांत फुले जिन्हें नीलू फुले के नाम से भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि उन पर टिप्स कंपनी के रमेश तौरानी फिल्म बनाएंगे। रमेश तौरानी ने उनकी बेटी गार्गी नीलकांत फुले से उन पर फिल्म बनाने के राइट्स ले लिए हैं। फिल्म की शूटिंग भी अगले साल से शूरू हो जाएगी।

बता दें रमेश तौरानी ये दूसरू बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इससे पहले वो एक बायोपिक फिल्म बना चुकें है, फिल्म का नाम 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' है। इस फिल्म को बनाए हुए लगभग एक दशक हो चुका है, इस फिल्म में अजय देवगन ने काम किया था। अब जो फिल्म रमेश बनाने जा रहे हैं अगर उनकी बात करें तो नीलू ने पहले थियेटर की दुनिया में काम किया था, फिर उसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उन्का जन्म 1930 में पुणे में हुआ था। उनकी पहली फिल्म 'एक गाव बारा भानागाड़ी' थी जो साल 1956 में आई थी। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों में काम किया। उन्हें फिल्मों में विलेन की भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्मों में ऐसी एक्टिंग की थी कि लोग उन्हें सच में विलेन समझने लगे थे।


अगर बात करें हिंदी फिल्मों की तो उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'कुली', दिलीप कुमार के साथ 'मशाल' और अनुपम खेर के साथ 'सारांश' में काम किया था। 78 वर्ष कि उम्र में साल 2009 की 13 जुलाई को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके जाने के बाद भी वो अभी अपने फैंस के दिलों में अभी जिंदा हैं और देखिए आज उनकी बायोपिक बनाई जा रही है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वो एक्टर तो थे ही मगर एक्टर होने के साथ ही सोशल एक्टिविस्ट और फ्रीडम फाइटर भी रहे हैं।

यह भी पढ़े -'पुष्पा 2' से सामंथा का आइटम नम्बर हुआ कट, जानिए क्या है डायरेक्टर का फैसला
यह भी पढ़े - ऋतिक रोशन के फैन ने की दीवानगी की हद पार, एक महीने में तैयार की ये शानदार गिफ्ट