
'पुष्पा 2' से सामंथा का आइटम नम्बर हुआ कट, जानिए क्या है डायरेक्टर का फैसला
फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को तो लोगों ने बहुत सराहा है, मगर उनके साथ-साथ इस फिल्म के आइटम नम्बर को दर्शकों ने इतना पसन्द किया की वो इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं। इस आइटम नम्बर में एक्ट्रेस सामंथा ने डांस किया है, और फैंस ने 'पुष्पा' के मेकर्स से गुजारिश की है कि 'पुष्पा 2' में भी आइटम नंबर सामंथा से ही करवाया जाए।
मगर फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि 'पुष्पा' के मेकर्स ने कुछ और ही फैसला कर रखा है। वो फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट में सामंथा से आइटम नम्बर नहीं करवाना चाहते। खबरों के अनुसार साउथ इंडियन फिल्म 'पुष्पा' ने हिन्दी भाषी ऐरिया में काफी अच्छी कमाई कि है। तो फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार का मानना है कि 'पुष्पा 2' में किसी हिन्दी सिनेमा के एक्ट्रेस से ही आइटम डांस करवाया जाए। आपको बता दें, फिल्म 'पुष्पा 2' इसी साल के अंत में सिनेमाघरों में आ जाएगी। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर सुकुमार किसी बॉलीवुड की एक बड़ी हीरोइनों में से एक को आइटम डांस के लिए साइन करने की सोच रहे हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस फिल्म 'पुष्पा 2' में डांस नम्बर करना चाहती हैं।
आपको बताते चलें कि फिल्म 'पुष्पा' के हिन्दी वर्जन ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है और अभी इसकी गिनती जारी है। इस फिल्म में कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़े -ऋतिक रोशन के फैन ने की दीवानगी की हद पार, एक महीने में तैयार की ये शानदार गिफ्ट
यह भी पढे़े - 20 बॉलीवुड सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज, कुछ को तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे
Published on:
11 Jan 2022, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.