2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋतिक रोशन के फैन ने की दीवानगी की हद पार, एक महीने में तैयार की ये शानदार गिफ्ट

10 जनवरी को को ऋतिक रोशन का बर्थडे था। जहां उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाम मिल रही थी, तो वहीं उनका एक फैन कोरोना काल में उनके घर के सामने ऋतिक के लिए गिफ्ट लेकर जा पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Jan 2022, 4:54 PM IST

ऋतिक रोशन के फैन ने की दीवानगी की हद पार, एक महीने में तैयार की ये शानदार गिफ्ट

ऋतिक रोशन के फैन ने की दीवानगी की हद पार, एक महीने में तैयार की ये शानदार गिफ्ट

ऋतिक ने अपने डांस और एक्टिंग से लोगो का दिल जीत रखा है, ऐसे में उनके फैंस न हो ये हो ही नहीं सकता। ऋतिक के सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में फैंस हैं। मगर आज हम भारत के ही एक फैंन की बात करने जा रहे हैं। दरअसल, उनके एक फैंन ने बहुत ही महनत से उनके लिए एक गिफ्ट तैयार किया है।

ऋतिक के इस फैन ने एक एक्रिलिक पेंटिंग बनाई थी। उस फैंन ने एक पपराजी को बताया कि उसने ये पेंटिंग एक महीने में तैयार की है। उसने इसके लिये काफी मेहनत की है और अब वो इस पेंटिंग को एक्टर को देना चाहता है।

मगर जब वो ऋतिक को उनका गिफ्ट देने ऋतिक के घर पहुंटा दो बदकिस्मती से ऋतिक अपने घर पर नहीं मिले। मगर उस फैन की पैपराजी द्वारा बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। उस फैन ने अपनी पेंटिंग के साथ शान से फोटो में पोज दिया है और इस उम्मीद में हे कि ऋतिक का ये गिफ्ट जल्द उन तक पहुंच जाए।

अगर बात करें ऋतिक की तो अपने जन्मदिन के दिन उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक का अपना पहला लुक शेयर किया। इस तस्वीर में वो लहू लुहान दिख रहे हैं और उन्होंने नीले रंग की प्रिंटिड टीशर्ट पहन रखी है।

बता दें उनके साथ इस फिल्म में सैफ अली खान भी होंगे। फिल्म के ऑरिजनल वर्जन में आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा ऋतिक रोशन के एक और फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, और फिल्म का नाम है 'फाइटर'। उनके साथ इस एक्शन फिल्म में दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म 'वार 2' में भी ऋतिक नजर आने वाले हैं, अभी इस फिल्म की ऑफशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

यह भी पढ़े - 20 बॉलीवुड सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज, कुछ को तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे
यह भी पढ़े - अजय देवगन ने जब बीच में ही छोड़ा था अपना हनीमून, कहा, "मैं थक चुका हूं"