script20 बॉलीवुड सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज, कुछ को तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे | throwback pictures of Bollywood celebs You Can not Recognise | Patrika News
बॉलीवुड

20 बॉलीवुड सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज, कुछ को तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे

अक्सर हम अपनी पुरानी फोटोज देख पुराने दिनों की यादों में खो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अकसर बॉलीवुड स्टार्स अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर करते रहते हैं। कुछ तस्वीरें तो ऐसी होती हैं जिन्हें देख कर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

Jan 11, 2022 / 03:45 pm

Archana Keshri

20 बॉलीवुड सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज, कुछ को तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे

20 बॉलीवुड सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज, कुछ को तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे

कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि समय के साथ-साथ लुक और पर्सनैलिटी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, ऐसे में इन्हें बरसों बाद पहचान पाना आसान नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब बॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों की थ्रोबैक तस्वीर सामने आई। चलिए देखते हैं अपने फेवरेट स्टार्श की कुछ रेयर और पुरानी तस्वीरें।
alia_bhatt.jpg

1. आलिया भट्ट

महेश भट्ट के साथ उनकी गोद में बैठे बेबी को क्या आप पहटान पा रहे हैं? नहीं ना? चलिए हम आपको बताते हैं ये बेबी कौन है.. ये हैं आलिया भट्ट, इस फोटो को देखकर तो साफ पता चल रहा है कि उन्हें कैमरे के सामने कैसे पेश आना है। तभी तो फोटो के लिए कितने अच्छे तरीके से पोज दे रही हैं।
sonakshi_sinha.jpg

2. सोनाक्षी सिन्हा


इस फोटो में करण जौहर, शत्रुघन सिन्हा, सुभाष घई को तो पहचान पाना बहुत ही आसान लग रहा है, मगर इनके साथ जो छोटी बच्ची खड़ी है वो सोनाक्षी सिन्हा है। ये फोटो एक अवॉर्ड शो की है।

sonam_kapoor.jpg

3. सोनम कपूर


इस फोटो में सोनम कपूर अपनी मां के साथ दिखाई दे रहीं हैं, ये फोटो उनके बचपन की है, वो किसी फंक्शन में जाती दिख रही हैं।

abhishek_bachan.jpg

4. अभिषेक बच्चन


इस फोटो में तो बहुत सारे बच्चे दिखाई दे रहे हैं। मगर क्या आप पहचान पाए की इसमें अभिषेक बच्चन कहां पर हैं… जी हां आपने सही पहचाना वो अपने पिता यानी की अमिताभ बच्चन जी के लेफ्ट हैंड साइड में हैं। इस तस्वीर में उनकी बहन श्वेता नंदा भी हैं।

https://twitter.com/SohailKhan?ref_src=twsrc%5Etfw

5. सलमान खान


इस तस्वीर को तो पक्का आप नहीं पहचान पाए होंगे, यह तस्वीर सलमान खान के बचपन की है, इस तस्वीर में उनके साथ उनके भाई सोहेल खान हैं।

https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1010767626807726080?ref_src=twsrc%5Etfw

6. रणवीर सिंह


इस बच्चे के हेयर स्टाईल को देखकर बॉलिवुड के एक अभिनेता की तो याद जरुर ही आ गई होगी। जी आपने सही सोचा, ये हमारे बॉलीवुड के स्टाइल आइकर रणवीर सिंह ही है। फोटो से साफ पता चलता है कि वो बचपन से ही स्टाइल आइकन रहे हैं।


7. इरफ़ान ख़ान


ये फोटो दिवंगत अभिनेता इरफान खान की है, इस फोटो में उनके हेयर स्टाईल को शायद आप पहचान पा रहे होगें। दरअसल, इरफान मिथुन दा के फैन थे, और तब उन्होंने नाई से कहकर अपना हैयरकट उनके जैसा बनवाया था।

vickey_kaushal.jpeg

8. विक्की कौशल


ये स्टार बचपन में जितना क्यूट दिखाई दे रहा है, आज भी उनकी क्यूटनेस कम नहीं हुई है। ये फोटो बॉलिवुड के राइजिंग स्टार विक्की कौशल की है।

saif_ali_khan.jpg

9. सैफ़ अली ख़ान


ये फोटो देख कर आप को अनंदाजा तो हो गया होगा, मगर आप अभी भी यहीं सोच रहे होगें कि ये सैफ अली खान ही है ना। तो आप को बता दें आपका अनंदाजा हंड्रेड परसेंट सही है, छोटे नवाब बचपन में ऐसे दिखते थे।


10. परिणीति चोपड़ा


क्या आप पहली नजर में मशहूर एक्ट्रेस को पहचान पाए? अगर आप इन्हें नहीं पहचान सके तो हम आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं।


11. गीता कपूर


इस फोटो को तो आप पक्का नहीं पहचान पाए होगें। इस फोटो में अपनी मां की गोद में बॉलीवुड में गीता मां के नाम से पहचाने जाने वाली गीता कपूर हैं।

ayushman_khuraana.jpg

12. आयुष्मान खुराना


अपनी फिल्मों में निभाए डिफरेंट रोल के लिए फेमस हो चुके चॉकलेटी बॉय आयुष्मान खुराना, बचपन में भी इतने ही चॉकलेटी थे आयुष्मान।

priyanaka_chopra.jpg

13. प्रियंका चौपड़ा


प्रियंका के बचपन से बहुत कम लोग ही वाकिफ होंगे। इन तस्वीरों में क्या आप पहचान पा रहे हैं कि ये एक्ट्रेस कौन है। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने मां-पापा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। मगर दूसरी तस्वीर में इंडस्ट्री पर राज कर रही प्रियंका शायद कैमरे को देखकर डर गई है। तभी तो उनके चेहरे की हंसी जैसे गायब ही हो गई है।

anuskha_sharma.jpg

14. अनुष्का शर्मा


इन तस्वीरों में क्यूट सी बच्ची की मुस्कान को देखकर तो पहचान पाना बहुत आसान लग रहा है। क्योंकि आज भी इस एक्ट्रेस की मुस्कान बिल्कुल ऐसी ही है जैसी कि बचपन में हुआ करती थी। ये तस्वीरें अनुष्का शर्मां की हैं।

kareena_kapoor.jpg

15. करीना कपूर खान


करीना बचपन में बेहद क्यूट और प्यारी दिखती थीं। हर कोई बस उन्हें प्यार- दुलार करने लग जाता था। इस तस्वीर में वो अपनी बहन करिश्मा के साथ दिखाई दे रहीं हैं। करीना हमेशा से ही बड़ी बहन करिश्मा के बहुत करीब रही हैं। बचपन में उन्हें जब भी स्कूल से छुट्टी मिलती थी तो वह करिश्मा के साथ फिल्मों के सेट पर चली जाया करती थीं। दोनों बहनों के बीच आज भी ऐसा ही प्यार देखा जाता है।

16. जाह्नवी कपूर

इस तस्वीर को देखने के बाद शायद हर किसी का दिल पिघल जाए। ये फोटो ‘धड़क गर्ल’ की बचपन की फोटो है यानी जाह्नवी कपूर की फोटो हैं।


17.दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह बैठी हुई हैं। वह काफी क्यूट लग रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इसके साथ लिखा, ‘इंदिरानगर की गुंडी हूं मैं!’ ऐक्ट्रेस ने इसके साथ लॉफिंग इमोजी बनाया है और बताया है कि तस्वीर मामा पादुकोण ने क्लिक ही है।

amitabh_bachan.jpg

18. अमिताभ बच्चन


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की इन तस्वीरों पर आपकी नजर पहले नहीं पड़ी होगी। यकीनन ये तस्वीर आपने पहले नहीं देखी होगी।

shah_rukh_khan.jpg

19. शाहरुख खान


इस क्युट सी फोटो में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं, बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे शाहरुख।

ranbeer_kapoor.jpg

20. रणबीर कपूर


रणबीर कपूर के बचपन की ये अनदेखी तस्वीर शायद ही कभी आपने देखी होगी। आज इसी क्यूट से रणबीर ने अपने ‘चॉकलेटी’ चेहरे और किलर पर्सनैलिटी के दम पर लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बनाया हुआ है।

यह भी पढ़े – ऋतिक रोशन के फैन ने की दीवानगी की हद पार, एक महीने में तैयार की ये शानदार गिफ्ट
यह भी पढ़े – अजय देवगन ने जब बीच में ही छोड़ा था अपना हनीमून, कहा, “मैं थक चुका हूं”

Home / Entertainment / Bollywood / 20 बॉलीवुड सेलेब्स की थ्रोबैक फोटोज, कुछ को तो आप पहचान ही नहीं पाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो