scriptईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या ने पहनी दीपिका जैसी साड़ी, लोग बोले उधार ली है क्या? | aishwarya rai were same deepika padukone saree | Patrika News
बॉलीवुड

ईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या ने पहनी दीपिका जैसी साड़ी, लोग बोले उधार ली है क्या?

ऐश्वर्या ने शादी में जो बनासरी साड़ी पहनी है वो हूबहू दीपिका की बनारसी साड़ी जैसी है।
 

Dec 13, 2018 / 12:54 pm

Preeti Khushwaha

aishwarya rai were same deepika padukone saree

aishwarya rai were same deepika padukone saree

इनदिनों मानों बॉलीवुड में शादियों का सीनज चल रहा हो। एक के बाद एक सेलेब्स की शादियां हो रही हैं। पिछले महीनें जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं 1-2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उदयपुर के उम्मेद भवन में शादी की। इन शादियों के बाद अब एक और शाही शादी चर्चा में है वो है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी। ईशा की शादी बुधवार को आनंद पीरामल के साथ मुंबई के एंटीलिया में हुई। इस शादी में टॉप अभिनेताओं से लेकर नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शादी में सबसे ज्यादा अगर किसी का लुक चर्चा में रहा तो वो था बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का। ऐश्वर्या ने शादी में जो बनासरी साड़ी पहनी है वो हूबहू दीपिका की बनारसी साड़ी जैसी है।

View this post on Instagram

✨❤️✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

aishwarya rai were same <a  href=
Deepika Padukone saree” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/13/aishwarya3_3833985-m.jpg”>

दरअसल, ईशा की शादी में ऐश्वर्या रॉय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी गोल्डन चोकर और ईयररिंग्स पहना हुआ था। इसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। बता दें कि ऐश्वर्या की ये साड़ी दीपिका की साड़ी की साड़ी लग रही है। जिसे दीपिका ने अपनी शादी के पहले एक सूट के दौरान पहना था। इन दोनों साड़ियों को देख ऐसा लग रहा है की ये दोनों साड़िया सेम हैं। बता दें कि इन साड़ियों में एक और समानता है वो ये की इन दोनों साड़ियों को फेमस फैशन डिजाइर सब्यासची ने डिजाइन की हुई है।

aishwarya rai were same deepika padukone saree

वहीं सेम ऐसी ही साड़ी अनुष्का ने अपने रिसेप्शन पर भी पहनी थी। हालांकि दीपिका और अनुष्का की साड़ी में थोड़ा अंतर है। लेकिन ऐश्वर्या और दीपिका की साड़ी हर एंगल से सेम है।

Home / Entertainment / Bollywood / ईशा अंबानी की शादी में ऐश्वर्या ने पहनी दीपिका जैसी साड़ी, लोग बोले उधार ली है क्या?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो