6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आप कुछ नहीं कर सकते!’, कम उम्र में बेटी Nysa Devgn के फेम से क्यों परेशान हैं पिता Ajay Devgn?

हाल में एक्टर अजय देवगन (Ajay Davgn) ने बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgn) को लेकर काफी सारी बातें. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कम उम्र में नीसा को इतना फेम मिल रहा है उनको कैसा लगता है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Jun 2022, 5:00 PM IST

Ajay Davgn On Daughter Nysa Devgn

Ajay Davgn On Daughter Nysa Devgn

अजय देवगन (Ajay Davgn) और काजोल (Kajol) की लाडली बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgn) की फोटो-वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसको लेकर वो हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं. कम उम्र में ही नीसा ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. अभी से उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है, जिसके बाद उनके पिता अजय देवगन का क्या कुछ कहना है आज हम आपको बताने जा रहे हैं. अजय और काजोल की बेटी नीसा अभी केवल 19 साल की हैं और बेहद खूबसूरत भी हैं.

उनकी तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. अपने एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने इस बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के बेहद कम समय में अच्छा फेम है तो उनको कैसा लगता है? इस सवाल का जवाब देते हुए अजय कहते हैं कि 'आज कल सोशल मीडिया का जमाना है. कुछ भी कहीं से भी वायरल हो जाता है तेजी से'.

साथ ही अजय देवगन ने अपने बच्चों को इससे बचे रहने की सलाह भी ही. अजय ने कहा कि 'जब समय बदलता है, तो आप कुछ नहीं कर सकते. सोशल मीडिया का टाइम है. इससे कोई बच नहीं रहा है'.

यह भी पढ़ें:'Akshay Kumar के इस रिकॉर्ड को 50 सालों तक कोई नहीं तोड़ सकता', Samrat Prithviraj के फ्लॉप होने पर एक्टर ने ऐसे उड़ाई हंसी


अजय आगे कहते हैं कि 'ये मेरे बच्चों के लिए अलग नहीं हो सकता है'. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि 'ने अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं. उनके बच्चों में अच्छी आदतें बनी रहे इसके लिए वो उनसे खूब सारी बाते हैं और अच्छी आदतों को डालने में उनकी मदद करते हैं'.

इतना ही नहीं अजय देवगन अपने बच्चों को सही और गलत में फर्क भी समझाते हैं. अजय का इस बारे में कहना है कि 'अपने बच्चों को अच्छे बूरे में क्या फर्क होता है ये समझाते रहते हैं'. वो एक बात हमेशा अपने बच्चों से कहते हैं 'सही काम करो, सही इंसान बनो. दूसरों का सम्मान करना सीखो'.

यह भी पढ़ें:'एक और फ्लॉप हॉलीवुड कॉपी', अपकमिंग फिल्म 'Shamshera' के फर्स्ट लुक को लेकर ट्रोल हुए Ranbir Kapoor