6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Akshay Kumar के इस रिकॉर्ड को 50 सालों तक कोई नहीं तोड़ सकता’, Samrat Prithviraj के फ्लॉप होने पर एक्टर ने ऐसे उड़ाई हंसी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी कुछ अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं, लेकिन उनकी पिछली फ्लॉप फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) उनका पीछा नहीं छोड़ रही. एक बार फिर एक्टर ने फिल्म की कलैक्शन को साझा करते हुए अक्षय का मजाक उड़ाया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Jun 2022, 3:46 PM IST

Samrat Prithviraj के फ्लॉप होने पर एक्टर ने ऐसे उड़ाई हंसी

Samrat Prithviraj के फ्लॉप होने पर एक्टर ने ऐसे उड़ाई हंसी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही 'रक्षा बंधन', 'राम सेतू' और 'गोरखा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इन फिल्मों को लेकर उनके फैंस भी इन बार एक्टर से बेहद आस लगाए बैठे हैं. इससे पहले अक्षय कुमार की दो फिल्में जो इसी साल रिलीज हुई थीं. दोनों ही फिल्में 'बच्च पांडे' और 'सम्राट पृथ्वारीज' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुईं, जिसको लेकर अभी तक अक्षय कुमार को ट्रोलर्स को झेलना पड़ता है. ऐसे में 'देशद्रोही' एक्टर और खुद को फिल्मों का बेस्ट क्रिटिक्स बताने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) हमेशा ही अक्षय को उनकी फिल्मों को लेकर टोंट कसते रहते हैं.

हाल में केआरके ने अक्षय की फिल्म 'सम्राट पृथ्वारीज' के कलेक्शन को साझा करते हुए उनका मजाक उड़ाया है. साथ ही उन्होंने यहां तक लिखा दिया कि 'फ्लॉप फिल्म का यो एक्टर ने रिकॉर्ड बनाया है वो कोई एक्टर नहीं तोड़ सकता'. केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि '#SamratPrithviraj का तीसरा वीकेंड बिजनेस! शुक्रवार- ₹1350, शनिवार- ₹2150, रविवार- ₹3325! कुल- ₹6,825! ये अक्षय कुमार का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जिसे अगले आने वाले 50 सालों में कोई भी अभिनेता नहीं तोड़ सकता!'. वहीं अपने इस ट्वीट को लेकर खुद केआरके भी ट्रोल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'एक और फ्लॉप हॉलीवुड कॉपी', अपकमिंग फिल्म 'Shamshera' के फर्स्ट लुक को लेकर ट्रोल हुए Ranbir Kapoor


खैर, उनको इस बात ये कोई खास फर्क नहीं पड़ता कि उनको ट्रोलर्स क्या कह रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अक्षय का पक्ष लेते हुए केआरके को रिप्लाई कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि 'इस शुक्रवार को मैंने अपने दोस्तो के साथ ये फिल्म देखी, जिसमे टोटल टिकट प्राइस 1540 था, तो क्या पूरे भारत में केवल हमने ही ये मूवी देखी? और उस समय लगभग 70 से 80 लोग ये ही फिल्म देख रहे थे, तो मतलब क्या बाकी सबको @akshaykumar ने फ्री में टिकट दिया था मतलब कुछ भी बकवास लिखेगा'. वहीं एक ओर यूजर ने लिखा 'भाई! आपका गणित अच्छा नहीं है'.


वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि 'क्या आपने ये फिल्म देखी. जाओ पहले ठीक से इस फिल्म को देखो. इस देश में सच बोलना एक गुनहा बन चुका है. आप फिल्म के बारे में नेगेटिविटी फैलाते हो'. ऐसे और भी कई कमेंट्स उनके ट्वीट पर देखने को मिल जाएंगे. इसके अलावा केआरके ने अक्षय की आने वाली फिल्म 'राम सेतू' को लेकर भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उनका कहना है कि 'फिल्म के निर्माता फिल्म को लेकर कह रहे हैं कि इसको केवल सिनेमाघरों के लिए बनाया है, लेकिन ये झूठ है उन्होंने OTT पर भी इसको रिलीज करने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे'.

यह भी पढ़ें: 'दंगों की भविष्यवाणी करके खुद विदेश चलते जाते हैं', Rahul Gandhi को बर्थडे विश करने पर ट्रोल हुई Swara Bhasker