इसके अलावा भी उनके ट्वीट पर ऐसे कई ट्वीट्स देखने को मिल जाएंगे. वहीं अगर स्वारा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करतें तो, वो नील बटे सन्नाटा, अनारकली ऑफ आरा, प्रेम रतन धन पायो, वीरे दी वेडिंग, मछली जल की रानी है, तनु वेड्स मनु जैसी कुथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखना पसंद करती हैं. जहां कुछ यूजर्स उनके पक्ष में होते हैं, तो कुछ उनको ट्रोल करते हैं.