साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) को लास्ट टाइम फिल्म 'बीस्ट' में देखा गया था, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद अब विजय जल्द ही 'विक्रम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें वो एक 'गैंगस्टर' के किरदार में नजर आएंगे. इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आ रही हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म में विजय के साथ एक बॉलीवुड स्टार की भिड़त दिखाई जाएगी.