6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं बचपन से इसका हिस्सा रहा हूं!’, Ranbir Kapoor ने मंदिर में जूते पहन कर की एंट्री; अब निर्देशक Ayan Mukerji दे रहे सफाई

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोळल मीडिया पर रणबीर के जूते पहन कर मंदिर में जाने वाले सीन को लेकर सोशल मीडिया पर #boycottbrahmastra ट्रेंड करने लगा था, जिसको लेकर अब फिल्म के निर्देशक ने अपनी सफाई दी है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Jun 2022, 11:01 AM IST

Ranbir Kapoor ने मंदिर में जूते पहन कर की एंट्री; अब निर्देशक Ayan Mukerji दे रहे सफाई

Ranbir Kapoor ने मंदिर में जूते पहन कर की एंट्री; अब निर्देशक Ayan Mukerji दे रहे सफाई

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) इन दिनों अपने कुछ सीन्स को लेकर विवादों में फंस चुकी है. हाल में फिल्म का एक ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कई बार रणबीर कपूर को मंदिर के बाहर और अंदर जाते समय जूते में देखा गया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं और साथ ही #boycottbrahmastra ट्रेंड करने लगता था, जिसके बाद अब फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने इस पर अपनी सफाई दी है.

हाल में इस विवाद को लेकर अयान मुखर्जी ने अपना एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'रणबीर मंदिर में नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा के पंडाल में जा रहे हैं'. साथ ही अयान कहते हैं कि 'फिल्म का निर्देशक औरर एक भक्त होने के नाते मैं जानता हूं क्या सही है और क्या करना चाहिए. मैं इसके बारे में विनम्रतापूर्क बात करना चाहता हूं. हमारी फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं बल्कि दुर्गा पूजा के पंडाल के अंदर जा रहे हैं. मैं और मेरा परिवार पिछले 75 सालों से दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन करता आ रहा है, जिसका मैं बचपन से हिस्सा रहा हूं'.

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Spoiler हो जाएं अलर्ट, ‘श्रीवल्ली’ की हो जाएगी मौत?


अयान मुखर्जी ने आगे कहते हैं कि ‘मेरा जो भी अब तक अनुभव है उनके मुताबिक जब हम मां दुर्गा के स्टेज के पास जाते हैं तब हमें जूते-चप्पल उतारने चाहिए. न की पंडाल में अंदर जाते समय. अगर पर्सनली देखा दाए तो ये मेरे लिए बेहद जरूरी है कि मैं हर उस व्यक्ति तक पहुंच सकूं जो इस तस्वीर को देखने के बाद दुखी है, क्योंकि इन सबसे ऊपर ब्रह्मास्त्र एक फिल्म है जो भारतीतय संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का सम्मान करता है और उसका जश्न मनाता है.

यही वजह है कि मैंने ये फिल्म बनाई है. मेरे लिए ये बहुत महत्वपूर्ण है कि ये भावना हर उस भारतीय तक पहुंचे जो ब्रह्मास्त्र देख रहा है'. बता दें कि ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय की भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने तले प्रोड्यूस किया गया है. ये फिल्म इसी साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में कई भाषों में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Father's Day : पिता से इन स्टार किड्स को मिले हैं लग्जरी गिफ्ट, किसी को 54 करोड़ का बंगला, तो किसी को करोड़ों की कार