6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कभी नहीं बनेगी Hera Pheri 3’, Akshay Kumar की फिल्म को लेकर एक बार फिर एक्टर ने की भविष्यवाणी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. इसी बीच इस बॉलीवुड एक्टर ने उनकी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर तंज कसा है और कहा कि 'इस फिल्म का इंतजार करना बेकार है ये फिल्म कभी नहीं बनेगी'.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Jun 2022, 12:35 PM IST

Akshay Kumar की फिल्म को लेकर एक बार फिर एक्टर ने की भविष्यवाणी

Akshay Kumar की फिल्म को लेकर एक बार फिर एक्टर ने की भविष्यवाणी

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अक्की की दोनों ही फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' लोगों के बीच अपना दम दिखाने में नाम काम साबित रहीं. वहीं अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस ने उनसे काफी उम्मीदें लगा रखी हैं. अक्षय कुमार जल्द ही 'रक्षा बंधन', 'राम सेतू' और 'गोरखा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इसी बीच उनकी एक और फिल्म को लेकर एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) ने तंज कसा है.

वैसे तो केआरके हमेशा ही अक्षय कुमार को उनकी फिल्म से लेकर उनकी नागरिकता को लेकर हमेशा उनको ट्रोल करते रहते हैं. अब उन्होंने एक्टर की एक फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर तंज कसा है और कहा कि 'ये फिल्म कभी नहीं आएगी'. केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कभी नहीं बनेगी फिल्म #HeraPheri3!'. साथ ही केआरके ने अपने ट्वीट में कई पॉइंट्स भी दिए हैं, जिसमें वो लिखते हैं '1) साजिद फ़िरोज़ की अब और मदद नहीं कर सकता जब वह खुद समस्या में हैं. 2) अक्षय कभी फिरोज की फिल्म नहीं करेंगे'.

यह भी पढ़ें: 'गैंगस्टर' Thalapathy Vijay से भिड़ेगा बॉलीवुड स्टार? निर्देशक Lokesh Kanagaraj ला रहे हैं ऐसी फिल्म


केआरके अगर पॉइंट में लिखते हैं कि '3) प्रियदर्शन खत्म हो गए है और अनीस फिरोज की कोई फिल्म कभी नहीं करेंगे. 4) कोई भी अभिनेता फिरोज के साथ काम करने को तैयार नहीं'. केआरके के इस ट्वीट के बाद कुछ यूजर्स उनको कमेंट्स में खरी-खोटी भी सुना रहे हैं. एक यूजर लिखता है 'सुबहा-सुबहा नशा कर लिया'. वहीं दूसरा लिखता है कि 'सबसे महत्वपूर्ण, नीरज वोरा नहीं रहे, यही वजह थी कि हेराफेरी 1 और 2 इतनी सफल रही'. इसके अलावा एक और यूजर लिखता है कि 'सर हीरोपंती 2 आपके हिसाब से लेजेंड फिल्म थी...वो क्यों फ्लॉप हुई...आपका पेड रिव्यू भी ना बचा सका'.


बता दें कि 'हेरा फेरी 3' साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'हेरा फेरी' की सीरीज है. इससे पहले 'हेरा फेरी 2' भी आ चुकी है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, और तब्‍बू मुख्‍य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म के दोनों के दोनों पार्ट को खूब पसंद किया गया था. वहीं खबर आ रही थी कि इस फिल्म का अब तीसरा पार्ट भी बनाया जाएगा, जिसमें न अब्राहम, अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. प्रड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि 'वो इस फिल्म का तीसरा पार्ट जरूर लेकर आएंगे'.

यह भी पढ़ें:'मैं बचपन से इसका हिस्सा रहा हूं!', Ranbir Kapoor ने मंदिर में जूते पहन कर की एंट्री; अब निर्देशक Ayan Mukerji दे रहे सफाई