हाल में फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से उनकी फिल्म के तीन पोस्टर साझा किए हैं, जो अलग-अलग भाषाओं में है. इन सभी पोस्टर्स को यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) की ओर से रिलीज किया गया है. वहीं पोस्टर सामने आने के बाद से रणबीर के फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ये फिल्म इसी साल 22 जुलाई को सभी सिनेमा घरों में तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी. वहीं इस पोस्टर को जारी करते हुए करण लिखते हैं कि 'रणबीर कपूर: 'शमशेरा' का पहला लुक पोस्टर, 3 भाषाओं में होगा रिलीज... #YRF ने #शमशेरा का #फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया... सितारे #रणबीर कपूर, #वाणी कपूर और #संजय दत्त... #करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित... में #हिंदी, #तमिल और #तेलुगु... 22 जुलाई 2022 रिलीज। #आईमैक्स'.