scriptइस देश में कोरोना के खात्मे के बाद सिनेमाघर में ओपनिंग फिल्म बनी Ajay Devgn की Golmaal Again | ajay devgn film golmaal again released in new zealand after corona loc | Patrika News
बॉलीवुड

इस देश में कोरोना के खात्मे के बाद सिनेमाघर में ओपनिंग फिल्म बनी Ajay Devgn की Golmaal Again

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में लंबे समय तक लॉकडाउन (Lockdown) रहा। ऐसे में सिनेमाघर भी बंद चल रहे थे। लेकिन अब वायरस मुक्त न्यूजीलैंड में सब नॉर्मल होने लगा है और खास बात ये है कि सिनेमाघर में अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज (Golmaal Again release in New Zealand) हो रही है।

Jun 24, 2020 / 04:26 pm

Neha Gupta

Golmaal Again would release in New Zealand on 25 June

Golmaal Again would release in New Zealand on 25 June

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में लंबे समय तक लॉकडाउन (Lockdown) रहा। ऐसे में सिनेमाघर भी बंद चल रहे थे। लेकिन अब जब वायरस का असर कुछ जगहों पर कम हो गया है। कई देश ऐसे हैं जहां वायरस के प्रकोप को कम करने की कोशिशि कामयाब हुई है। वहां लोग फिर से घरों से निकलने लगे हैं और कई पब्लिक प्लेसेस भी खुल गई हैं। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड में हुआ है जहां कोरोना का खात्मा हो गया है और अब सिनेमाघर (cinema halls opened in New Zealand) खुल रहे हैं और खास बात ये है कि अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज (Golmaal Again release in New Zealand) हो रही है।

https://twitter.com/hashtag/GolmaalAgain?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गोलमाल अगेन के रिलीज होने की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Golmaal series director Rohit Shetty) और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने दी। ट्वीट करके कहा- कीवीज़ थिएटर्स में लौट रहे हैं और गोलमान अगेन कोविड 19 के बाद दिखाई जाने वाली पहली हिंदी फ़िल्म बन गयी है। इस नई शुरुआत के लिए चीयर्स।

वहीं रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम (Rohit Shetty Instagram post) पर लिखा- न्यूज़ीलैंड ने गोलमाल अगेन को सिनेमाओं में फिर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है। इसके बाद ये कोविड 19 पैनडेमिक (Covid-19 pandemic) के बाद रिलीज़ होने वाली पहली फ़िल्म बन गयी है। न्यूज़ीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और गोलमाल अगेन के साथ 25 जून से सिनेमाघर खुल रहे हैं। जैसा कि किसी ने कहा है- शो चलता रहना चाहिए।

बता दें कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म गोलमाल अगेन ने साल 2017 में बंपर कमाई की थी। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। मल्टीस्टारर ये फिल्म गोलमाल की चौथी सीरीज थी। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के अलावा श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, तब्बू और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों ने मुख्य किरदार निभाए थे। वहीं भारत में अभी कई फिल्मों की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है जबकि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) पर रिलीज की जा रही हैं। हाल ही में गुलाबो सिताबो (Gulaab Sitabo), शकुंतला देवी (Shakuntala Devi) जैसी बड़े बजट की फिल्मे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा चुकी हैं।

 

Home / Entertainment / Bollywood / इस देश में कोरोना के खात्मे के बाद सिनेमाघर में ओपनिंग फिल्म बनी Ajay Devgn की Golmaal Again

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो