अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) ने अपने इंस्टाग्राम को पब्लिक नहीं किया है, लेकिन इसके बाद भी उनकी काफी सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिनको लेकर उनके फैंस पसंद भी करते हैं, लेकिन ट्रोलर्स उनको ट्रोल करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में कुछ दिनों से उनकी ऐसी काफी सारी फोटोज हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है, जिनको लेकर वो ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं. दरअसल, काफी कम उम्र में न्यासा काफी बोल्ड और गुड लुकिंग हो गई है.