बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए जानी जाती हैं. वो हर एक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं, जिसके चलते उनको अक्सर ही ट्रोलर्स के साथ-साथ कई तरह के विवादों का सामना भी करना पड़ता है. वहीं इन दिनों वो गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के साथ अपने विवादों को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. गीतकार ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस दर्ज करवा रखा है, जिसको लेकर सोमवार को कंगना अंधेरी उपनगरीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं. कंगना के रिक्वेस्ट करने पर अदालत में बंद कमरे में कार्यवाही की गई.