जी हां, अनील कपूर की पत्नी और रणवीर सिंह की मां दोनों सगी बहनें हैं. हालांकि, इसका फायदा कभी रणवीर सिंह को मिला नहीं. उन्होंने हें इंडस्ट्री में आने के लिए काफी मेहनत और स्ट्रगल किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. रणवीर ने अपने करियर में अब तक दर्जनों फिल्मों में काम किया है, जिसमें से कुछ हिट हुईं, कुछ ब्लॉकबस्टर हुईं तो कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन इसके बाद भी उनके अंदाज और स्वभाव में कभी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. उन्हें बॉलीवुड में एंट्री एक आउटसाइडर के तौर पर मिली.