ओटीटी के बिग बॉस से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी अंदाज और अजीबो-गरीब फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसके चलते उनको ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है. इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बेहद ही अलग नजर आ रही हैं, जिनको देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाएगा. दरअसल, ये वीडियो उनके टीवी शो 'ऐ मेरे हमसफर' (Aye Mere Humsafar) का है.