इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लीना के एक ट्वीट को साझा किया है, जिसमें शिव के रुप में एक आदमी और देवी के रुप में एक आदमी को सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं, जिसको रीट्वीट करते हुए रवि किशन लिखते हैं 'मानसिक रूप से बीमार नफरत आपको (वामपंथी मानसिकता वाले हिंदू से नफरत) बनाती है, आपको पुनर्वास की सख्त जरूरत है'. साथ ही रवि किशन के इन ट्वीट्स पर यूजर्स भी कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि 'हम इसको बायकॉट करेंगे'. वहीं कुछ का कहना है 'हिंदू देवी-देवता को बॉलीवुड वालों ने मजाक समझ लिया है'.