23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Ajay Devgn की नई फिल्म हो गई कन्फर्म, ‘सिंघम अगेन’ के बाद शुरू करेंगे इसकी शूटिंग

Ajay Devgn की नई फिल्म हो गई कन्फर्म, ‘सिंघम अगेन’ के बाद शुरू करेंगे इसकी शूटिंग

Ajay Devgn: एक्टर अजय देवगन की नई फिल्म कन्फर्म हो गई है। इसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरू करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 2 Jun 2024, 5:12 PM IST

Ajay Devgn upcoming movie after Singham Again actor to start working on new movie

Ajay Devgn Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें कई बॉलीवुड स्टार हैं, जिसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। इसी बीच उनकी नई फिल्म कन्फर्म हो गई है। इसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरू करेंगे।

अजय देवगन की नई फिल्म

इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn) जिस नई फिल्म में काम करेंगे वो क्रिकेट पर आधारित होगी। इसकी जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने ट्विटर यानी एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा-’अजय देवगन भारत के पहले दलित क्रिकेटर पालवंकर बालू की बायोपिक में नजर आएंगे। तिग्मांशु धूलिया इसे प्रोड्यूस करेंगे।’

यह भी पढ़ें Raid 2 Update: नई तारीख को रेड डालेंगे अमय पाठक यानी Ajay Devgn, बदल गई ‘रेड-2’ की रिलीज डेट

इस किताब पर होगी आधारित

यह भी पढ़ें गदर मचाने आ रहे हैं अजय देवगन और सनी देओल, Son Of Sardaar 2 की रिलीज डेट हुई कन्फर्म
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के बाद अजय देवगन इस बायोपिक पर काम शुरू करेंगे। ये फिल्म फेमस हिस्टोरियन और राइटर रामचंद्र गुहा की किताब ‘ए कॉर्नर ऑफ फॉरन फील्ड’ से प्रेरित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन भी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

आपको बता दें कि, पालवंकर बालू (Palwankar Baloo) लेफ्ट आर्म स्पिनर थे। वो दलित समुदाय से ताल्लुक रखते थे, टीम मेट उनके साथ भेदभाव करते थे कोई उन्हें छूता तक नहीं था। इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने वाले वो पहले दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शख्स थे।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में


अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों में ‘रेड-2’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘औरों में कहां दम था’ जैसी मूवीज के नाम शामिल हैं। जिन्हें आने वाले समय में रिलीज किया जाएगा। ‘औरों में कहां दम था’ (Auron Mein Kahan Dum Tha) में अजय देवगन एक्ट्रेस तबू (Tabu) के साथ दिखाई देंगे। 5 जुलाई 2024 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।