वहीं अब फिल्म के सेट से अक्षय का दूसरा लुक लीक हुआ है. फिलहाल, तो इसको लेकर मेकर्स का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. अक्षय कुमा की इस फिल्म को टीनू सुरेश डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने साल 2016 में आई ‘रुस्तम’ में साथ काम किया था. वहीं अगर 'कैप्सूल गिल' के बारे में बात करें तो, ये फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की सच्ची घटना पर आधारित है, जिन्होंने माइनिंग करने वाले 65 लोगों की जान बचाई थी. अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग यूके में कर रहे हैं. खबरों की माने तो पूजा एंटरटेनमेंट ने ब्रिटेन में शूटिंग के लिए 100 एकड़ से ज्यादा जगह फिल्म के सेट के तौर पर तैयार किया है.