दरअसल, एक ऑरिजनल फोटो पर सोनम कपूर की फोटो को फोटोशॉप के जरिए लगया गया है और एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं ऐसी झूठी खबर को वायरल किया जा रहा है. सोनम और आनंद ने इसी साल मार्च में जल्द पेरेंट्स बनने की घोषणा की, तब से सोनम की प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया सामने आई हैं. बता दें कि सोनम और आनंद ने पने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में साल 2018, मई में शादी की थी.
वहीं अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर आने वाले दिनों में फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी. फिल्म में सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे मुख्य भूमिकाओं में होंगे. ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई कोरियाई फिल्म की हिंदी रीमेक है. सोनम कपूर काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं और उनके फैंस इस फिल्म में उनको देखने के बेकरार हैं.