अनिल कपुर ने बुक लॉन्च इवेंट की एक-दो फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनको फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. अनिल कपूर ने इन फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'हम सभी को प्यार करने वाले एक्टर संजीव कुमार के जीवन और काम का जश्न मनाते हुए बुक लॉन्च का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिनकी जयंती भी आज है… इस खास मौके को याद करने का सही तरीका है'. अनिल के इस पोस्ट पर काफी सारे कमेंट्स किए हैं.