दिशा पाटनी (Disha Patani) जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके अलावा अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी महीने के आखिर में 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी पसंद किया गया है. ट्रेलर में इस बात का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कौन हीरो है और कैन विलेन? फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.