साथ ही बताया जा रहा कि सीरीज के एक एपिसोड में रेखा (Rekha) भी नजर आ सकती हैं. इस सीरीज से पहले भी संजय लीला भंसाली कई फिल्मों में सेक्सवर्कर की कहानी दिखा चुके हैं, जिनको दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है. वहीं अगर भंसाली की अगर सीरीज 'हीरामंडी' की कहानी के बारे में बात करें तो, पाकिस्तान के शहर लाहौर के बादशाही मस्जिद के पास हीरामंडी पड़ता है. बताया जाता है कि यहां एक समय पर बेहद रौनक हुआ करती थी, लेकिन बदलते वक्त के साथ यहां के सब बदल चुका है.