scriptस्टार स्क्रीन अवार्ड में अमिताभ और आलिया का जलवा  | Amitabh Bachchan and Alia Bhatt win big at Star Screen Awards 2016 | Patrika News
बॉलीवुड

स्टार स्क्रीन अवार्ड में अमिताभ और आलिया का जलवा 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री आलिया भट्ट को इस बार स्टार स्क्रीन अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है…

Dec 05, 2016 / 11:06 pm

भूप सिंह

Amitabh and Alia

Amitabh and Alia

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री आलिया भट्ट को इस बार स्टार स्क्रीन अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। 23 वें स्टार स्क्रीन अवार्ड में अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्म पिंक में दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

शुजीत सरकार निर्मित फिल्म पिंक में अमिताभ ने एक रिटायर्ड लॉयर का किरदार निभाया था, जो एक आपराधिक मामले में फंसी तीन लड़कियों की मदद के लिए फिर से काला कोट पहनता है। वहीं आलिया को फिल्म उड़ता पंजाब के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया ने एक मजदूर लड़की का रोल निभाया था, जो गलती से पंजाब के ड्रग रैकिट के चंगुल में फंस जाती है। स्टार प्लस नई सोच अवॉर्ड भी आलिया के नाम रहा।

नीरजा, एम एस धोनी सहित सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट फिल्म का अवार्ड पिंक ले गई। बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड कपूर एंड संस के लिए ऋषि कपूर को दिया गया, जबकि नीरजा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस शबाना आगामी रहीं।बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल का अवार्ड वरुण धवन को ढिशुम के लिए दिया गया। एमएस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी में सपोर्टिंग रोल निभाने वाली दिशा पटनी को बेस्ट न्यूकमर फीमेल का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड सुशांत सिंह राजपूत को एमएस धोनी :अनटोल्ड स्टोरी के लिए दिया गया।

बेस्ट एक्ट्रेस-क्रिटिक्स च्वाइस नील बट्टे सन्नाटा के लिए स्वरा भास्कर को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड दिया गया। अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर और जिम सर्भ को बेस्ट न्यूकमर मेल के अवार्ड से नवाजा गया। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को स्टाइल ऑइकन ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा को लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

सोनम कपूर स्टारर नीरजा के लिए राम माधवानी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इनके अलावा बेस्ट डायलॉग्स के लिए रितेश शाह (पिंक), बेस्ट लिरिसिस्ट के लिए अमिताभ भट्टाचार्य (ऐ दिल है मुश्किल) को चुना गया। करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड प्रीतम के नाम रहा, जबकि इसी फिल्म के गाने बुलया लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर अमित मिश्रा रहे।

पलक मुच्छल को एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के कौन तुझे सांग के लिए बेस्ट प्लैबक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड दिया गया। शो की शुरुआत करण जौहर और करण सिंह ग्रोवर ने मिलकर की। इसी शो के एक हिस्से को शाहरुख और सलमान ने साथ में होस्ट किया जो सबसे ज्यादा चर्चित रहा।

Home / Entertainment / Bollywood / स्टार स्क्रीन अवार्ड में अमिताभ और आलिया का जलवा 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो