अनिल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,'मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था। दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे इससे निजात पाने के लिए एक मात्र सर्जरी ही उपाय बताया। डॉक्टर मुलर ने बिना सर्जरी के मुझे लंगड़ाने से चलने, दौड़ने और फिर स्किपिंग करने की स्थिति में ला दिया।' बता दें कि अनिल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के वीडियोज शेयर करते रहते हैं।