प्रभास ने हाल ही दो बड़ी फिल्में साइन की हैं। 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' नाम की इन फिल्मों को लेकर फैंस अभी से उत्साहित हैं। 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत का कहना है कि प्रभास फिलहाल देश के सबसे बड़े स्टार हैं। उनके हिसाब से फिल्म को भी उतना ही बड़ा और विशाल बनाया जाना है। वैसे भी मुझे विशाल और दृश्यों के हिसाब से जबरदस्त फिल्में करना पसंद है। गौरतलब है कि बाहुबली का बजट 170 करोड़, बाहुबली 2 का 195 करोड़, वॉर का 205 करोड़, धूम 3 का 175 करोड़ और साहो का 325 करोड़ रुपए था।