हाल ही मल्लिका का नाम इसलिए चर्चा में आया कि एक ट्वीटर यूजर ने उनकी फिल्मों और उनमें निभाए एक्ट्रेस के किरदार पर रेप को आमंत्रण देने वाला करार दे दिया। दरअसल, मल्लिका ने हाथरस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि जब तक हमारे देश की मानसिकता में बदलाव नहीं आएगा, तब तक महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। इसके बाद एक यूजर ने लिख दिया कि आपके निभाए फिल्मों में किरदार भी रेप मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। पहले जो कह रहे हैं, उन्हें बदलने की जरूरत है। मल्लिका ने इस आरोप का जवाब देते हुए लिखा कि आप जैसे लोगों की मानसिकता भी एक वजह है। अगर आपको मेरी फिल्मों से समस्या है तो ना देखें।