24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अनुष्‍का शर्मा, आलिया भट्ट, सोनम कपूर ने बताया- रेप सीन शूट करने में कैसा होता है महसूस

फिल्म देखते हुए जब कोई रेप सीन आता है, तो आमतौर पर लोग या तो चैनल बदल देते हैं या उसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जरा सोचिए जिस सीन को लोग परिवार के साथ देखने तक में असहज महसूस करते हैं उसे शूट करने में एक्ट्रसेज को कैसा लगता होगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 22 Nov 2021, 8:21 PM IST

Anushka Sharma Alia Bhatt Sonam Kapoor shares rape scenes experiences

Film rape scene

नई दिल्ली। Anushka Sharma Alia Bhatt Sonam Kapoor shares rape scenes experiences: परिवार के साथ फिल्म देखते हुए जब कोई रेप सीन आता है, तो आमतौर पर लोग या तो चैनल बदल देते हैं या उसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जरा सोचिए जिस सीन को लोग परिवार के साथ देखने तक में असहज महसूस करते हैं उसे शूट करने में एक्ट्रसेज को कैसा लगता होगा। इसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर (Anushka Sharma, Alia Bhatt, Sonam Kapoor) ने फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद से राउंड टेबल इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की और बताया कि रेप और छेड़छाड़ के सीन्स के वक्त उन्हें कैसा महसूस होता है।

शूटिंग के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया कि रेप सीन की शूटिंग के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। लेकिन उस वक्त आप जितना हो सके वास्तविक दिखना चाहते हो। खास तौर से तब जब आप एनएच-10 जैसी फिल्म कर रहे हों। आपको पता ही नहीं होता है कि कैमरा कहां लगे हुए हैं, आपको पूरी कोशिश करनी होती है कि यह ज्यादा से ज्यादा रिएलस्टिक लगे।

एनएच-10 फिल्म में दिखाया गया था कि जब अनुष्का रात में अकेली भटक रही हैं तब कुछ गुंडे अनुष्का का पीछा करते हैं और यह सीन कई शहरों की हकीकत बयां करता है। अनुष्का शर्मा ने बताया था कि उस वक्त तो मैं ठीक थी, लेकिन उसके बाद तकरीबन 2 दिनों तक मैं भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर महसूस कर रही थी। मुक्के खाना, पेट पर लातें खाना और वो सारी चीजें। मैं उस वक्त सोच रही थी कि इंसान ऐसा कैसे हो सकता है।

चाहती हूं कि जल्दी से यह सीन पूरा हो जाए

सेक्सुअल असॉल्ट का एक सीन फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी दिखाया गया था। इस सीन के बारे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बताया कि इसे फिल्माते हुए आपकी कोशिश होती है कि आप इसे तकनीकी रूप से ठीक करें। हमें बताया जाता है कि आप इस जगह पर आती हैं और फिर यह चीज होती है। फिर हमें वह कहना होता है और मैं चीखूंगी और… तो चेहरा ही सारी कहानी कहता है। तो मैं इस चीज को लेकर ठीक हूं क्योंकि मैं सिर्फ एक्टिंग कर रही हूं। लेकिन अंदर ही अंदर मैं यह भी चाहती हूं कि जल्दी से यह सीन पूरा हो जाए।

आलिया ने यह भी बताया कि उन्हें इस तरह के सीन्स शूट करने के लिए सेट पर जाने से पहले डर लगता है। मेरे साथ ऐसा कभी हुआ नहीं है, लेकिन मुझे रोज उस डर का सामना करना होता है, जब भी मैं अपने कमरे से निकलती हूं और जब भी मैं वॉक करते हुए अपने कमरे तक वापस आती हूं।

यह भी पढ़ें: जया और रेखा नहीं बल्कि ये लड़की थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, जिसके प्यार में पागल थे बिग-बी

सोनम ने छेड़छाड़ के बारे में बताया था

वहीं, सोनम कपूर ने भी 14 साल की उम्र में अपने साथ हुए छेड़छाड़ के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि एक शख्स ने पीछे से आकर मुझे सीने पर से पकड़ लिया था। मेरा शरीर उतना विकसित नहीं हुआ था, इसलिए मैंने हिलना, छटपटाना और चीखना शुरू कर दिया था, क्योंकि मैं समझ नहीं पाई कि मेरे साथ हो क्या रहा है।

यह भी पढ़ें: जब एक मह‍िला ने शाहरुख को बताया अपना गुमशुदा बेटा, किंग खान को कोर्ट में होना पड़ा था पेश

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग