scriptBade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 3: अक्षय-टाइगर को मिला वीकेंड का फायदा, तीसरे दिन बढ़ गया कलेक्शन | Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 3 Akshay Kumar Tiger Shroff jump on weekend earn huge | Patrika News
बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 3: अक्षय-टाइगर को मिला वीकेंड का फायदा, तीसरे दिन बढ़ गया कलेक्शन

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के तीसरे दिन की रिपोर्ट आ गई है। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है।

मुंबईApr 14, 2024 / 08:48 am

Priyanka Dagar

bade_miyan_chote_miyan_box_office_collection_day_3_akshay_kumar_tiger_shroff_jump_on_weekend_earn_huge.jpg

फिल्म बड़े मियां छोेटे मियां का तीसरे दिन का कलेक्शन आया सामने

Bade Miyan Chote Miyan Day 3: डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म का कलेक्शन हर दिन बढ़ता नजर आ रहा है। फैंस को ये एक्शन, रोमांस से भरपूर फिल्म काफी पसंद आ रही है पर जिस तरह से प्रमोशन के दौरान फिल्म के हर इवेंट को लेकर फैंस खुश थे। अक्षय-टाइगर के फैंस को जिस तरह से फिल्म का इंतजार था फिल्म को उस तरह का रिस्पांस बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिला है। तीसरे दिन के जो आंकड़े आए है वह मेकर्स को थोड़ी राहत दे सकते हैं…
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 11 अप्रैल ईद पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म ने 13 अप्रैल यानी शनिवार को 8.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 31.75 करोड़ हो गया है। मेकर्स को वीकेंड का फायदा मिलता नजर आया है। रविवार को भी फिल्म से ताबड़तोड़ कमाई करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें

अक्षय-टाइगर ने जनता को किया खुश या निराश? जानें कैसी लगी दर्शकों को फिल्म, पढ़ें रिव्यू

‘बड़े मियां छोटे मियां’ जिस तरह का कलेक्शन कर रही है, मेकर्स की चिंता भी बढ़ती जा रही है। फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपए है और फिल्म का कलेक्शन काफी कम है। इस हिसाब से फिल्म को अपना बजट निकालने में परेशानी हो सकती है।

Home / Entertainment / Bollywood / Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 3: अक्षय-टाइगर को मिला वीकेंड का फायदा, तीसरे दिन बढ़ गया कलेक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो