इस अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2022 में एक्टर्स के साथ-साथ कई बड़े सिंगर भी पहुंचे थे, जिनमें नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह, ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची, असीस कौर, जहरा एस खान और हनी सिंह जैसे दिग्गज शामिल थे. साथ ही इस इवेंट में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, शाहिद कपूर, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ जैसे कई और स्टार्स पहुंचे थे. साथ ही फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) भी पहुंचे थे. हाल में खबर आ रही थी कि करण जौहार की बर्थडे पार्टी में पहुंचे कई स्टार्स कोरोना संक्रमित हो गए.