दरअसल, वायरल वीडियो में देखा गया कि IIFA के होस्ट सिद्धार्थ सलमान खान की तरफ चले आ रहे हैं, जो नोरा फतेही और दिव्या खोसला कुमार के साथ खड़े हुए थे, तो जैसा ही सिद्धार्थ ने सलमान खान को इंट्रोड्यूस करने की कोशिश की तो सलमान खान ने इसी बीच में ही इंटरप्ट कर दिया. सलमान खान ने सिद्धार्थ की खिंचाई करते हुए कहा कि 'हैलो, नमस्ते, सलाम वालेकम, सत श्री अकाल, केमछो, आदाब, अस्सलामवालेकुम, शांत रहिए. इसने हमें मौत की हद तक बोर कर दिया है. तुम इतना सब कैसे मैनेज कर लेते हो. ये बहुत ज्यादा है, बहुत ही ज्यादा... ये आईफा वाले भी नहीं मानते. हर एक आईफा में इसको लेके आते हैं'.