इस बार अबू धाबी में IIFA 2022 का जोरदार आगाज किया गया, जिस दौरान हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के बड़े सितारों ने शिरकत की. तीन दिन चले इस इवेंट की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. ये इवेंट 2 जून से लेकर 4 जून तक चला और अब इसका समापन हो चुका है. इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान ने बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर एक बड़ी बात कही है, जिसको सुनने के बाद फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.