3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं अपनी जीभ से नाक को टच कर सकती हूं’ कह कर जब Kangana Ranaut ने उड़ाया इस स्टार किड का मजाक

कंगना रौनत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है, जिसमें वो अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड की एक चर्चित स्टार किड का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 18 May 2022, 12:41 PM IST

जब Kangana Ranaut ने उड़ाया इस स्टार किड का मजाक

जब Kangana Ranaut ने उड़ाया इस स्टार किड का मजाक

अपने बेबाक अंदाज और धांसू फिल्मों से अपनी पहचान बना चुकीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं. उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भी नजर आएंगे. कंगना के ये फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में कंगना को जबरदस्त एंक्शन देखने को मिलेगा, जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है, जिसके बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं.

इसी बीच कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो है. वीडियो में कंगना बिना नाम लिए बॉलीवुड के एक चर्चित स्टार किड का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं. वीडियो में कंगना फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फेमस शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) के सेट पर नजर आ रही हैं, जहां वो अपनी फिल्म का प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंची थीं. वीडियो में कंगना बिल्कुल अनफ़िल्टर्ड अवतार में नजर आ रही हैं. इसी के दौरान उन्होंने कुछ स्टार पर चुटकी भी ली.

यह भी पढ़ें:अच्छी-खासी फीस लेने के बाद भी Pankaj Tripathi क्यों नहीं खरीद पाऐ लग्जरी घर और कार?


इसी बीच कपिल शर्मा शो के एक पोस्ट-मॉर्टम सेगमेंट के बीच जब कपिल शर्मा ने कंगना के पोस्ट और कमेंट्स देखने शुरू किए तो उनसे पूछा हैं कि 'बॉली-बिम्बो' का क्या होता है?'. इसका जवाब देते हुए कंगना ने अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का नाम लिए बिना अपनी जीभ से नाक को छूतकर उनकी नकल उतारते हुए कहा कि 'मैं अपनी जीभ से अपनी नाक को छू सकती हूं' कहने वाले बॉली बिम्बो हैं’. कंगना का ये अंदाज देख कपिल शर्मा समेत वहां मौजूद बाकी सभी लोग खूब ठहाके मारकर हंसने लगे.

आप सभी को याद ही होगा जब अनन्या कपिल के शो में अपनी एक फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन के लिए आई थीं, तब उन्होंने ऐसा करके दिखाया था और इसको अपना टैलेंट बताया था, जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था और आज भी किया जाता है. वैसे अगर देखा जाए तो कंगना अक्सर ही करण जौहर और बॉलीवुड में उनके द्वारा लॉन्च किए गए स्टार किड्स को लकेर तंज कसती ही रहती हैं. इसके अलावा हाल में कंगना ने YouTuber सिद्धार्थ कन्नन से कहा था कि 'मेरे लिए, मेरी फिल्मों के लिए कास्टिंग बहुत बड़ी समस्या थी'.

यह भी पढ़ें: Karan Johar से लेकर Sanjay Leela Bhansali ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स, जिनकी नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश