पंकज त्रिपाठी अपनी हर फिल्म के लिए काफी अच्छी खासी फीस लेते हैं, लेकिन फिर भी वो अपना जीवन साधरण तरीके से बिता रहे हैं. आप सभी को लगता होगा कि वो एक बड़े और आलिशान घर में रहते होंगे. साथ ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते होंगे, लेकिन ये सच नहीं है. जी हां, पंकज त्रिपाठी एक साधारण से घर में अपने परिवार के साथ बेहद ही सिपंल सी लाइफ बिता रहे हैं. साथ ही उन्होंने एक बार अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा भी किया था कि वो कभी भी लग्जरी घर और कार नहीं ले पाएंगे.