दरअसल फिल्म कंपैनियन को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि 'टिम और जेह आज भी मुझे काम पर जाते हुए देखते हैं। जब भी मैं तैयार होती हूं तो तैमूर पूछता है कि 'आप कहां जा रहे हो?' मेरा जवाब होता है, 'मैं काम पर जा रही हूं या फिर शूट पर जा रही हूं, मैं इवेंट पर जा रही हूं या मीटिंग पर जा रही हूं क्योंकि अम्मा को काम पर जाना है। अब्बा काम पर जाते हैं और अम्मा भी काम पर जाती हैं।