अमिताभ अक्षय से उन दिनों के बारे में पूछते हैं, जब वह शेफ के तौर पर काम करते थे। जिसे लेकर अक्षय ने बताया कि 'मैं जलेबियां, छोले भटूरे और समोसे बनाता था और टेबल सही तरह से लगा हों इस बात का भी ध्यान रखा था। जहां मैं काम करता था, वहां मेरे पीछे एक दीवार थी, जिस पर शेफ अपनों की तस्वीरें लगाते थे। मैंने भी चार लोगों की तस्वीरें लगाई थीं। उसमें आपकी (अमिताभ बच्चन), जैकी चैन, श्रीदेवी और सिलवेस्टर स्टेलॉन की फोटो शामिल हैं। मेरी किस्मत देखिए, मैंने चारों के साथ काम किया है।