scriptजब बिना पैंट पहने हुए नज़र आई बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी थी खिल्ली | Kareena Kapoor To Shilpa Shetty Spotted Without Pants Pics Goes Viral | Patrika News
बॉलीवुड

जब बिना पैंट पहने हुए नज़र आई बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी थी खिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेसेसे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इन तस्वीरों की खूब चर्चा भी होती है। अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों की ऐसी तस्वीरें भी वायरल होती है। जिसकी वजह से उन्हें खूब खरी-खोटी सुनने को मिलती है। देखिए बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां को ऐसी तस्वीरें जिनमें उन्हें बिना पैंट के देख लोग काफी हैरान हो गए थे।
 

नई दिल्लीAug 05, 2021 / 05:53 pm

Shweta Dhobhal

Kareena Kapoor To Shilpa Shetty Spotted Without Pants Pics Goes Viral

Kareena Kapoor To Shilpa Shetty Spotted Without Pants Pics Goes Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर एक्ट्रेसेस को भी अपने आउटफिट्स के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा गया है। जिसकी वजह से उन्हें तारीफों से ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही मशहूर अभिनेत्रियों के बारें में बताएंगे। जिन्हें उनकी पैंट ना पहनने की वजह से ट्रोल किया गया।

 

ka_1.jpg
करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है।अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। एक बार करीना ने अपने पति सैफ अली खान की शर्ट पहनकर बोल्ड फोटोशूट कराया था। जिसमें बेबो काफी हॉट एंड बोल्ड नज़र आ रही थीं। जब ये तस्वीर सामने आई तो लोगों करीना को ये कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि क्या वो शर्ट के नीचे पैंट पहनना भूल गई हैं।

यह भी पढ़ें

दूसरी बार भी बेटा होने के बाद टूटा Kareena-Saif का सपना, चाहती थीं बेटी की मां बनाना

 

u_1.png

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। उनका हर एक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया था। जिसमें वो नीले रंग की शर्ट पहने नज़र आई थीं। ड्रेस में उर्वशी रौतेला काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही थीं। इसी दौरान लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि उर्वशी रौतेला ने पैंच नहीं पहनी है। जिसकी वजह से काफी उर्वशी काफी ट्रोल हुईं।

j.jpg

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर अपने जिम लुक को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। एक बार जान्हवी पिंक कलर की लॉन्ग टी-शर्ट में स्पॉट हुई थीं। जान्हवी का लुक देख लोग काफी हैरान हो गए थे। सभी ने उनका खूब मज़ाक उड़ाया था।

यह भी पढ़ें

क्लासिक अवतार में Janhvi Kapoor ने कराया फोटोशूट, तस्वीर देख लोगों को आई ‘श्रीदेवी’ की याद

mala.jpg

मलाइका अरोड़ा

47 साल की मलाइका आज भी अपने हुस्न से एक्ट्रेसेस को मात देती है। मलाइका का बोल्ड अंदाज उनकी आउटफिट में भी खूब देखने को मिलता है। मलाइका को भी उनकी ड्रेसेस की वजह से ट्रोल होना पड़ता है। एक बार जब मलाइका वाइट शर्ट में निकली थीं। तब उन्हें भी पैंट ना पहनने के चलते सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी।

s.jpg

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी अपनी आउटफिट के चलते ट्रोल हो चुकी हैं। एक बार वो अपने बेटे विवान को लेने गई थीं। जहां वो एक कुर्ता पहनकर पहुंची थी। जब ये तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। लोगों ने कहा था कि सूट के नीचे शिल्पा पैंट भूलना भूल गई हैं।

rakul.jpg

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह भी अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। कुछ समय पहले रकुल डेनिम आउटफिट में नज़र आई थीं। जिसमें उनकी शॉर्ट्स दिखाई नहीं दे रही थीं। लोगों को लगा कि उन्होंने पैंट नहीं पहनी है।

Home / Entertainment / Bollywood / जब बिना पैंट पहने हुए नज़र आई बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी थी खिल्ली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो