scriptबुजुर्ग फैन से कार्तिक आर्यन ने पहले लिया आशीर्वाद फिर जोड़े हाथ, लोगों ने कहा-‘वाह’ | kartik aaryan gets blessings from old lady fan netizens says good manners | Patrika News
बॉलीवुड

बुजुर्ग फैन से कार्तिक आर्यन ने पहले लिया आशीर्वाद फिर जोड़े हाथ, लोगों ने कहा-‘वाह’

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे चहीते एक्टर्स में एक हैं। इन दिनों इनका इंडस्ट्री में खूब बोलबाला है। एक के बाद एक धड़ा धड़ा इन्हें कई फिल्में मिल रही हैं। इन्हें इनकी दरियादिली के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने फैंस से मिलते नजर आते हैं, लेकिन जिस तरह वो बुजुर्ग फैन से मिलते सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

नई दिल्लीNov 24, 2022 / 04:42 pm

Shweta Bajpai

kartik aaryan

kartik aaryan

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने फैंस को बहुत प्यार करते हैं और कार्तिक इस बात को बहुत ही अच्छी तरह जानते हैं कि आज वह जो कुछ भी हैं अपने फैंस के कारण ही हैं। कार्तिक आर्यन किसी तरह का स्टारडम फ्लॉन्ट करने की बजाए अपने फैंस से बहुत ही शालीनता से मिलते हुए नजर आते हैं। कार्तिक को कई बार देखा जा चुका है कि अपने फैंस के मस्ती मजाक करते हैं और उनके साथ सेल्फी लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बड़े ही शालीनता के साथ बुजुर्ग फैन के साथ फोटो लेते हैं और उन्हें झुककर प्रणाम करते हैं।
कार्तिक आर्यन की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो अपने कई फैंस से मिलते नजर आते हैं। इसी बीच पीछे उनकी एक बुजुर्ग फैन आती हैं। कार्तिक उन्हें देखते ही उनके साथ खड़े हो जाते हैं और फोटो क्लिक कराने के लिए पोज देते हैं।

पैपराजी ये नजारा देखकर बुजुर्ग महिला को कहा कि आशीर्वाद दे दें। महिला ने जैसे ही सिर पर हाथ रखा वैसे ही कार्तिक आर्यन ने तुरंत उनके आगे हाथ जोड़ लिए। ये देखकर वहां खड़े सारे लोग कार्तिक की तारीफ करने लगे। कार्तिक का ये बर्ताव देख लोग उनके तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यह भी पढ़ें

हॉस्पिटल में एडमिट नहीं हुई थीं सामंथा रुथ प्रभु!

https://twitter.com/hashtag/KartikAaryan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘कितने अच्छे संस्कार हैं, कोई भी दिखावा नहीं है, कितने हंबल इंसान हैं।’

वहीं दूसरे यूजर ने पोस्ट में लिखा- कार्तिक का व्यवहार कितना ज्यादा अच्छा है।’

एक और यूजर ने पोस्ट में कमेंट किया- हर उम्र के लोगों में कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी है।’
https://twitter.com/hashtag/BeReadyForFreddy?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने फैन को देखकर दरियादिली दिखाई हो, इससे पहले भी वो फैंस से प्यार से मिलते नजर आए हैं।

कार्तिक आर्यन कि 2 फिमेल फैन कुछ समय पहले (Kartik Aaryan) मिलने के लिए उनके घर के बाहर जोर-जोर से उनका नाम लेकर पुकार रही थीं, जिसके थोड़ी ही देर बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) उनसे मिलने घर से बाहर निकल कर आए थे और काफी देर तक उनके साथ खड़े रहे। उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हर बार अपनी शालीनता से फैंस का दिल जीत लेते हैं।
https://twitter.com/TheAaryanKartik/status/1594785391235764246?ref_src=twsrc%5Etfw
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन शहजादा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी लीड रोल मे हैं। इसके अलावा कार्तिक कियारा आडवाणी संग फिल्म सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

अब फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे नसीम शाह!

Home / Entertainment / Bollywood / बुजुर्ग फैन से कार्तिक आर्यन ने पहले लिया आशीर्वाद फिर जोड़े हाथ, लोगों ने कहा-‘वाह’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो