सामंथा ने आगे लिखा, 'मैं अभी भी इससे जूझ रही हूं। डॉक्टर्स को लगता है कि मैं इससे पूरी तरह से जल्द ठीक हो जाऊंगी। मेरे जीवन में कई बार अच्छे दिन आए हैं, कई बार बुरे दिन भी। यह फिजिकली भी चैलेंजिंग थे और इमोशनली भी। मुझे लगता था कि मैं 1 दिन और नहीं झेल सकती, लेकिन इसके बाद वो मोमेंट चला जाता था। अब मुझे फील होता है कि मैं धीरे-धीरे ठीक होने वाली स्टेज पर हूं। मैं आप सभी से बेहद प्यार करती हूं। ये दिन भी गुजर जाएंगे।'