20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Tollywood / Samantha Ruth-Raj Nidimoru baby boy: समांथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट में नाम किया रिवील

Samantha Ruth-Raj Nidimoru baby boy: समांथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट में नाम किया रिवील

Samantha Ruth Prabhu Post: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू माता-पिता बन गए हैं। सामंथा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 20 Nov 2026, 2:18 PM IST

Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru welcome baby boy couple reveals son name

समांथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म (Photo Source- Instagram/samantharuthprabhuoffl)

Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru welcome baby boy: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सामंथा एक बेटे की मां बन गई हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक और खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए सामंथा ने यह खुशखबरी फैंस को दी। उन्होंने बेटे की पहली झलक जरूर दिखाई है, फिलहाल नन्हे मेहमान का चेहरा रिवील नहीं किया है। लेकिन कपल ने अपने बेटे का बेहद नाम जरूर बता दिया है।

समांथा रुथ प्रभु ने पोस्ट में दी मां बनने की जानकारी

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खुशी जताते हुए पोस्ट किया। उन्होंने तस्वीर के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा- "हमारा खूबसूरत बेबी बॉय। देव निदिमोरु। 19 नवंबर 2026, यह हमारी जिंदगी का अब तक का सबसे खुशनुमा पल है।"

समांथा का पोस्ट जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे कपल को माता-पिता बनने पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के खूबसूरत पलों को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। इस दौरान वह अपने वर्कआउट और जिम सेशन की तस्वीरें व वीडियो भी पोस्ट करती रहीं, जिससे उनकी फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा की खूब तारीफ हुई।

ईशा योग सेंटर में शादी, खास अनुष्ठान और वर्क फ्रंट पर अपडेट

मां बनने से कुछ दिन पहले सामंथा ने मां और बच्चे की खुशहाली के लिए रखी गई एक खास पूजा की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने श्रीविद्या परंपरा के विशेष अनुष्ठान 'कला आवरण' (श्री कल्पम) के बारे में विस्तार से बताते हुए लिखा था कि इसमें हर मंत्र और भेंट का एक खास मकसद होता है और यह रस्म होने वाली मां को देवी के रूप में सम्मान देती है।

बता दें, सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक निजी योगिक सेरेमनी के जरिए शादी की थी और इस साल की शुरुआत में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने इससे पहले 'द फैमिली मैन 2' और प्राइम वीडियो की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में साथ काम किया था। राज, मशहूर निर्देशक जोड़ी 'राज और डीके' का हिस्सा हैं, जो 'द फैमिली मैन', 'फर्जी' और 'गन्स एंड रोजेज' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा को आखिरी बार नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मां इंति बंगाराम' में देखा गया था, जिसकी कहानी और स्क्रीनप्ले से राज भी जुड़े थे। इसके अलावा वह 'मास्टरशेफ' के तेलुगु संस्करण को भी होस्ट कर रही हैं।