कंगना ने आगे लिखा, ‘हम सभी को पता है कि ‘शादी का वादा’ करके ऐसा किया गया। वह कमजोर नही थीं। वह एक लड़की थी, जिसका जन्म इस दुनिया में जीने के लिए हुआ था लेकिन बदकिस्मती से उसके अंदर एक महिला का दिल था, जिसकी स्वाभाविक प्रवृत्ति सुरक्षा करने और घाव भरने वाली होती है। महिला, हमारी धरती की ही तरह ऐसी कोख होती है, जो किसी में भेदभाव नहीं करती। वह उन सभी को अपनाती है, भले ही वह उस लायक हों या ना हों।’