बॉलीवुड और हॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनीं। वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वो काम पर भी फोकस कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। इस मुकाम को हासिल करने में कड़ा संघर्ष और समय भी लगा है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने के लिए प्रियंका ने शैतान की पूजा करती हैं।